राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: 9617 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025:- नमस्कार दोस्तों, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की प्रतीक्षा कर रहे लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा कांस्टेबल के कुल 9617 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 9 अप्रैल 2025 को जारी कर दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से इस भर्ती के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति पहले ही मिल चुकी थी, जिसके बाद अब भर्ती की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है।

यदि आप भी राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से।

भर्ती का संक्षिप्त सारांश (Overview)

➡️ भर्ती संस्था: राजस्थान पुलिस विभाग

➡️ पद का नाम: कांस्टेबल (Constable)

➡️ कुल पद: 9617

➡️ नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 9 अप्रैल 2025

➡️ ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 28 अप्रैल 2025

➡️ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 17 मई 2025

➡️ शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास + CET 12वीं लेवल परीक्षा उत्तीर्ण

➡️ चयन प्रक्रिया: CBT परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन

➡️ आधिकारिक वेबसाइट: police.rajasthan.gov.in

रिक्त पदों का विवरण

राजस्थान पुलिस में इस बार कुल 9617 पदों पर भर्ती होनी है, जिनमें पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पदों का विस्तृत विवरण, कैटेगरी वाइज और क्षेत्र वाइज, आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता 

अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

इसके साथ ही अभ्यर्थी ने राजस्थान सीईटी (12वीं स्तर) की परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण की होनी चाहिए।

आयु सीमा 

सामान्य श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 29 वर्ष रखी गई है।

आयु की गणना: 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी।

आयु में छूट का विवरण:-

महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट।

एससी / एसटी / ओबीसी / एमबीसी पुरुष: 5 वर्ष की छूट।

एससी / एसटी / ओबीसी / एमबीसी महिला: 10 वर्ष की छूट।

राज्य कर्मचारी के शहीद आश्रितों: 3 वर्ष की छूट।

भूतपूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम आयु सीमा: 42 वर्ष।

चयन प्रक्रिया 

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:-

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT):

कुल अंक: 150

प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे।

2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं मापतौल परीक्षा (PST):

केवल क्वालीफाईंग नेचर की होगी।

3. विशेष योग्यता प्रमाण पत्र:

अधिकतम 20 अंक दिए जाएंगे।

4. मेडिकल परीक्षण

5. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

कुल मेरिट: 170 अंकों के आधार पर तय की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से 17 मई 2025 तक चालू रहेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: police.rajasthan.gov.in

2. Recruitment सेक्शन में जाकर “Rajasthan Police Constable Recruitment 2025” के नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।

3. एसएसओ पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर जाकर यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें।

4. यदि यूजर आईडी नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।

5. Apply Online लिंक पर क्लिक करें।

6. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

7. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।

8. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

9. अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

आवेदन ई-मित्र केंद्र से भी किया जा सकता है।

जरूरी दस्तावेज 

➡️ 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

➡️ CET 12th Level Score Card

➡️ जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

➡️ मूल निवास प्रमाण पत्र

➡️ पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर

➡️ पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर कार्ड आदि)

महत्वपूर्ण तिथियां 

नोटिफिकेशन जारी :– 9 अप्रैल 2025

आवेदन शुरू :- 28 अप्रैल 2025

अंतिम तिथि:- 17 मई 2025

महत्त्वपूर्ण जानकारी 

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 युवाओं के लिए पुलिस विभाग में शामिल होने का एक बेहतरीन अवसर लेकर आई है। 9617 पदों पर होने वाली इस बड़ी भर्ती से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यदि आप योग्य हैं और पुलिस सेवा में करियर बनाना चाहते हैं तो इस भर्ती के लिए निर्धारित तिथियों में आवेदन अवश्य करें।

भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

आवेदन लिंक:- Click here

Leave a comment

Floating WhatsApp & Telegram WhatsApp Icon Telegram Icon