Forest Range Officer 2025 Recruitment:- अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और प्रकृति एवं वन विभाग से जुड़कर देश सेवा करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। बिहार सरकार के अंतर्गत Forest Range Officer (वन क्षेत्र पदाधिकारी) के 24 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती बिहार राज्य के वन विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है। इसमें भारत के किसी भी राज्य के योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां जैसे आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे। कृपया लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू होने की तिथि: 01 मई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 01 जून 2025
जो भी अभ्यर्थी इस पद के लिए इच्छुक हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
पदों का विवरण
पद का नाम: Forest Range Officer (वन क्षेत्र पदाधिकारी)
कुल पदों की संख्या: 24
स्थान: बिहार
आयु सीमा
इस भर्ती में अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है:-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु (पुरुष): 37 वर्ष
अधिकतम आयु (महिला): 40 वर्ष
इसके अतिरिक्त आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC आदि) को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
शैक्षणिक योग्यता
इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 01.01.2025 की स्थिति में मान्य होगी। अभ्यर्थियों के पास निम्न में से किसी एक विषय के साथ स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है:-
➡️ पशुपालन एवं पशुरोग विज्ञान
➡️ वनस्पति विज्ञान
➡️ रसायन विज्ञान
➡️ भूगर्भ विज्ञान
➡️ गणित
➡️ भौतिकी
➡️ सांख्यिकी
➡️ जन्तु विज्ञान
➡️ कृषि
➡️ वानिकी
➡️ अभियंत्रण
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष संस्थान से स्नातक की डिग्री आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार रखा गया है:-
UR/OBC/EWS/अन्य राज्य के अभ्यर्थी: ₹700/-
SC/ST/Female: ₹400/-
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card/Credit Card/Net Banking आदि) से किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में संपन्न होगी:
1. लिखित परीक्षा
पेपर 1
पेपर 2
2. साक्षात्कार (Interview)
3. शारीरिक परीक्षण (Physical Test)
पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग शारीरिक मानदंड निर्धारित हैं।
अंतिम चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और शारीरिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
इस पद पर आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (जो नोटिफिकेशन में दी जाएगी)।
2. होमपेज पर उपलब्ध “Notification/Advertisement” सेक्शन पर क्लिक करें।
3. अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता की जांच करें।
4. “Apply Online” पर क्लिक करें।
5. वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें।
6. आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें – जिसमें व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक जानकारी शामिल हो।
7. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट आदि)।
8. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
9. आवेदन पत्र को सबमिट करें और एक प्रिंटआउट भविष्य के उपयोग हेतु निकाल लें।
महत्वपूर्ण निर्देश
आवेदन करते समय सभी जानकारियां सटीक भरें, कोई भी गलती आवेदन को निरस्त करवा सकती है।
सभी मूल दस्तावेज और उनके स्कैन कॉपी आवेदन से पहले तैयार रखें।
आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सभी चरण पूरे कर लें।
महत्वपूर्ण जानकारी
Forest Range Officer के पद पर भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो वन विभाग में नौकरी करने का सपना देखते हैं। इस लेख में हमने इस भर्ती की सभी प्रमुख जानकारियों को विस्तार से बताया है। यदि आप पात्रता रखते हैं, तो आज ही आवेदन करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।
आवेदन लिंक:- Clickhere